GMCH STORIES

दीपक वाट्स लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन नियुक्त

( Read 355 Times)

08 Jun 26
Share |
Print This Page

दीपक वाट्स लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन नियुक्त

श्रीगंगानगर। लायंस इंटरनेशनल (प्रांत 3233 ई-1) के प्रांतपाल (निर्वाचित) डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने सत्र 2026-27 के लिए दीपक वाट्स को रीजन चेयरमैन नियुक्त किया है। लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर के अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी ने बताया कि दीपक वाट्स लायनवाद में लंबे समय से सक्रिय रहकर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। वे पूर्व में क्लब सचिव एवं क्लब अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे जोन चेयरमैन तथा श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष हैं। दीपक वाट्स ने प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ एवं प्रांतीय पीआरओ आशीष अरोड़ा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रीजन में पीड़ित मानव सेवा को और अधिक गति देने के साथ-साथ लायन सदस्यों के मध्य आपसी भाईचारे एवं समन्वय को भी सुदृढ़ किया जाएगा।क्लब सचिव सचिनकुमार कुक्कड़ ने दीपक वाट्स को क्लब का गौरव बताते हुए कहा कि उनका अनुभव एवं नेतृत्व रीजन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्लब कोषाध्यक्ष अनिल पाहूजा सहित समस्त क्लब सदस्यों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like