GMCH STORIES

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र

( Read 578 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र

श्रीगंगानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर स्वास्थय, कल्याण एवं सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून 2026 को प्रातः 6ः15 बजे से 7ः35 बजे तक यूट्यूब प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक साथ अधिकतम लोगों की सहभागिता के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपने मोबाइल फोन से टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के उपरांत प्रतिभागियों को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सत्र से जुड़ने का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से वे निर्धारित समय पर योग सत्र में शामिल हो सकेंगे।
व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, विभिन्न संगठनों, योग साधकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन से पंजीकरण कर इस ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ें तथा योग के क्षेत्र में बनने वाले विश्व रिकॉर्ड के सहभागी बनें और अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिले के समस्त विभागों एवं संस्थाओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like