GMCH STORIES

नालों की सफाई हेतु नगर परिषद ने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

( Read 268 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर ।* बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा शहर में जलभराव की समस्या के समाधान तथा सुचारू जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नालों की व्यापक स्तर पर सफाई हेतु आयुक्त नगर परिषद द्वारा आदेश जारी कर विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग नालों की सफाई, मॉनिटरिंग एवं कार्य की नियमित समीक्षा हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया है। आयुक्त ने बताया कि मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा वर्षा का पानी निर्बाध रूप से निकासी मार्गों से बाहर निकल सके, इसके लिए नालों की प्राथमिकता के आधार पर सफाई करवाई जा रही है। सफाई कार्य में नालों में जमी गाद, मिट्टी, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है ताकि जल निकासी क्षमता में वृद्धि हो सके।

आयुक्त ने बताया कि नालों की सफाई एवं मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा गया है। एईएन अमनदीप कौर एवं जेईएन चन्दनदीप सिंह को ‘‘उधम सिंह चैक से राधेश्याम कोठी, राधेश्याम कोठी से भाटिया पेट्रोल पम्प, भाटिया पेट्रोल पम्प से इन्द्रा कॉलोनी, इन्द्रा कॉलोनी से इन्द्रा चैक, इन्द्रा चैक से कबीर चैक, कबीर चैक से गुरुनानक बस्ती खड्डा तक के नालों’’ तथा एईएन अमनदीप कौर एवं जेईएन सिद्धार्थ जान्दू को ‘‘भगतसिंह चैक से बीरबल चैक तथा बीरबल चैक से इन्द्रा चैक तक के नालों’’ तथा एईएन मुकेश रणवां एवं जेईएन नेहा गर्ग को ‘‘मौसम विभाग से खींची चैक, खींची चैक से इन्द्रा वाटिका, इन्द्रा वाटिका से चहल चैक, चहल चैक से हनुमान जी की मूर्ति (मोटर मार्केट) तक व हनुमान जी की मूर्ति से शिव चैक तक के नालों’’ तथा एईएन मुकेश रणवां एवं जेईएन शिवांगी को ताराचंद वाटिका से टावर के पीछे, टावर के पीछे से जीरा जीरो प्वाइंट तक के नालों’’ तथा एईएन सुमित माथुर एवं जेईएन सिद्धार्थ जान्दू को ट्रक यूनियन पुली से उदाराम चैक, उदाराम चैक से रवि चैक, रवि चैक से केदार चैक, केदार चैक से जीरो प्वाइंट तक के नालों की सफाई करवाये जाने, निरीक्षण, मोनिटरिंग, नालों की डिसल्टिंग का कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से संपादित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी नियुक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाएं तथा नालों एवं खड्डों में जमा गाद एवं मलबे की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करें। साथ ही किए गए कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जावे जिससे कार्यों की प्रभावी मोनिटरिंग एवं समीक्षा की जा सके। आयुक्त ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य नालों की सफाई पूर्ण कर शहरवासियों को जलभराव, गंदगी एवं यातायात अवरोध जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करना है। नगर परिषद प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे नालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालें तथा स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त श्रीगंगानगर के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like