श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे लाभान्वित ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जा रहा है।
सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खाटसजवार में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान श्री बलदेव सिंह पुत्र श्री गुरमुख सिंह तथा श्री कालूराम पुत्र श्री टीकूराम को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया। लाभार्थियों ने पट्टा मिलने पर राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।