GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में आपसी सहमति से मिला खाता विभाजन का लाभ

( Read 420 Times)

19 Jun 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविर में आपसी सहमति से मिला खाता विभाजन का लाभ

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे लाभान्वित ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जा रहा है।
सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खाटसजवार में 41 पीटीपी निवासी श्री कपिल देव पुत्र श्री मनोहर लाल द्वारा आपसी सहमति से खाता विभाजन का आवेदन किया गया। शिविर प्रभारी द्वारा खाता विभाजन कर परिवादी को लाभान्वित किया गया। मौके पर एसडीएम श्री संजय अग्रवाल, श्रीमती रजनी चौधरी, श्री राजेन्द्र जोईया सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी प्रकार सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मालेर में आयोजित शिविर के दौरान श्री भादरराम पुत्र श्री रामुराम जाट की जमाबंदी में नाम शुद्धि करते हुए अन्य 17 शुद्धिपत्र आवेदनों का निस्तारण व 30 नामांतरण प्रकरणों में कार्यवाही कर परिवादियों को राहत दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा श्रीमती सरला पत्नी श्री हरीराम, श्रीमती गीता पत्नी श्री उदाराम को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा किया गया। श्री धर्मवीर पुत्र श्री रेवंताराम व चार अन्य लाभार्थियों को आवासीय भूखण्ड का पट्टा जारी किया गया। लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like