GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में करणपुर की नीमा और विमला को मिला आवासीय पट्टे का लाभ

( Read 339 Times)

19 Jun 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविर में करणपुर की नीमा और विमला को मिला आवासीय पट्टे का लाभ

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे लाभान्वित ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जा रहा है।
श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नग्गी में आयोजित शिविर के दौरान श्रीमती नीमा देवी पत्नी श्री शिवभगवान निवासी 36 एच ने पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया। मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रार्थिया को पट्टा जारी किया गया। इसी प्रकार श्रीमती विमला देवी पत्नी श्री गंगाजल निवासी 36 एच ने खाता विभाजन हेतु आवेदन किया। शिविर प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर काश्तकारों की सहमति से खाता विभाजन किया गया। लाभा मिलने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like