श्रीगंगानगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक महाराजा गंगासिंह स्टेडियम श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन से कार्यक्रम में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने सभी नागरिकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर योग दिवस को उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की है।