GMCH STORIES

किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किस्त जारी

( Read 417 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page

किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किस्त जारी

श्रीगंगानगर। पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के अंतर्गत कार्यरत पशु विज्ञान केंद्र, सूरतगढ़ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री किसान सामान निधि योजना की 22वीं किस्त सम्मान राशि का स्थानान्तरण कार्यक्रम का ऑनलाईन शनिवार को आयोजित किया गया।
 प्रभारी अधिकारी डॉ. राजकुमार बेरवाल ने बताया कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से किसानों को संबोधित करते हुए पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की गई। पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों एवं पशुपालकों को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया तथा योजना की विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मांदी ने डीबीटी के जरिए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रूपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।
 कार्यक्रम में उपनिदेशक डॉ. राकेश गुम्बर तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्यजन, किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे। उपस्थित किसानों ने कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like