GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 24 व 25 जून को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

( Read 141 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव बताया कि इसी प्रकार 24 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव हिन्दुमलकोट व ओड़की, सादुलशहर क्षेत्र के गांव हाकमाबाद, पदमपुर के गांव मोटासरखूनी व 35 बीबीे, करणपुर के 25 एच व 2 डब्ल्यू गुरूसर, रायसिंहनगर में 66 आरबी व कीकरवाली, विजयनगर में कूपली व गोमावाली, सूरतगढ़ के ऐटा व ठेठार, अनूपगढ़ के 11 पी (पतरोड़ा) में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
इसी प्रकार 25 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव खाटलबाना व दुलापुर कैरी, सादुलशहर क्षेत्र के गांव खैरूवाला, पदमपुर के गांव राजपुरा व 5 बीबीए, करणपुर के मोहलां व मलकाना कला, रायसिंहनगर में गंगूवाला व 7 पीएस, विजयनगर में 10 बीएलएम-ए (बिलोचिया) व 15 बीएलडी-ए (रतनेवाला), सूरतगढ़ के सरदारपुरा खर्था व रंगमहल, अनूपगढ़ के 20 एलएम (लूणिया), घड़साना के 8 पीएसडी-बी व 5 एमएलडी में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like