GMCH STORIES

सफलता की कहानी-1 आमजन के लिये राहत बन रहे हैं ग्रामीण सेवा शिविरः श्री बराड़

( Read 391 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

सफलता की कहानी-1 आमजन के लिये राहत बन रहे हैं ग्रामीण सेवा शिविरः श्री बराड़

कोठा और पक्की में आयोजित शिविर में विधायक ने लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र
घडसान के सर्वजीत की ग्रामीण सेवा शिविर में बहाल हुई पेंशन, जताया आभार
श्रीगंगानगर।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत कोठा में मंगलवार को आयोजित शिविर के दौरान सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ द्वारा गुरजीत सिंह, लूणाराम और अमर सिंह को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी सौंपी गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पक्की में आयोजित शिविर के दौरान भी विधायक श्री बराड़ द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को मूंग बीज मिनीकिट वितरण के साथ-साथ प्रमाणपत्र भी सौंपे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं-सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आमजन से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, श्री सुशील शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 9 पीएसडी-ए में आयोजित शिविर के दौरान सर्वजीत सिंह पुत्र श्री भाग सिंह ने वेरीफिकेशन के अभाव में बंद हुई विकलांग पेंशन पुनः शुरू करने का आवेदन दिया। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल पर सर्वजीत का पुनः वेरीफिकेशन कर पेंशन बहाल की गई। इसी प्रकार श्रीमती सरोज पत्नी विनोद कुमार को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया। लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इसी तरह सादुलशहर उपखण्ड की ग्राम पंचायत बुधरवाली में शिविर के दौरान जगसीर सिंह पुत्र श्री बोहड़ सिंह द्वारा आवासीय भूखण्ड पट्टे के लिये आवेदन किया। शिविर प्रभारी एसडीएम श्री संजय अग्रवाल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जगसीर सिंह को पट्टा देकर लाभान्वित किया। रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत ठण्डी में शिविर के दौरान श्रीमती द्वारका देवी पत्नी श्री मेहरचंद को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मिला। इस पर लाभार्थियों द्वारा राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like