GMCH STORIES

अनूपगढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में आपसी सहमति से हुआ खाता विभाजन

( Read 346 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

अनूपगढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में आपसी सहमति से हुआ खाता विभाजन

 जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को सौंपा प्रमाण पत्र
श्रीगंगानगर।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत 6 पी में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में चक 8 पी के निवासी रामकुमार पुत्र मनफूल, सरस्वती देवी पत्नी मनफूल, संजय कुमार पुत्र मनफूल द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में खाता संख्या 37 की जमाबंदी में दर्ज 6.200 हैक्टयेर भूमि के खातेदारों के मध्य खाता विभाजन का आवेदन किया। इस पर शिविर प्रभारी एवं अनूपगढ उपखण्ड अधिकारी श्री दीपक चंदन द्वारा तुरन्त हलका पटवारी से रिपोर्ट लेकर तहसीलदार अनूपगढ़ से खाता विभाजन का आदेश जारी करवाया।
शिविर में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा लाभार्थियों को खाता विभाजन आदेश सौंपा गया। उन्होंने उपस्थितजनों को राज्य सरकार द्वारा जारी ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से आमजन को विभिन्न तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि आमजन इन शिविरों में पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करवायें। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया गया कि अब उन्हें पीएम किसान योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
इसी प्रकार शिविर में 6 पी निवासी श्रीमती सरबती देवी पत्नी भानाराम ने घुमन्तू आवासीय पट्टे के लिये आवेदन किया। लम्बे समय से परिवार आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित था। इसके अभाव में उन्हें भविष्य की सुरक्षा एवं आवास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। आवेदन करने पर आवश्यक कार्यवाही के पश्चात लाभार्थी को घुमन्तू आवासीय पट्टा जिला कलक्टर डॉ. अमित द्वारा सौंपा गया। पट्टा मिलने पर श्रीमती सरबती देवी ने माननीय मुख्यमंत्री, राज्य सरकार और जिला कलक्टर का आभार व्यक्त किया। इस दौरार शिविर में सात पट्टे वितरित किये गये। इस अवसर पर तहसीलदार दिव्या चावला, बीडीओ श्री मनोज ज्याणी, प्रशासक सहित अन्य मौजूद रहे


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like