ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में आमजन से संवाद कर दिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक जारी है। मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने करणपुर नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर, रायसिंहनगर की ठाकरी ग्राम पंचायत व अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 6 पी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर, अनूपगढ़ नगरपालिका सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर, घडसाना की ग्राम पंचायत 2 एमएलडी और पदमपुर की ग्राम पंचायत 56 एफ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर प्रभारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी लेकर निर्देश दिये कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार ग्रामीणों को राहत दी जाये।
जिला कलक्टर ने करणपुर नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर, रायसिंहनगर की ठाकरी ग्राम पंचायत व अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 6 पी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर, अनूपगढ़ नगरपालिका सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर, घडसाना की ग्राम पंचायत 2 एमएलडी और पदमपुर की ग्राम पंचायत 56 एफ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से संवाद करते हुए जिला कलक्टर द्वारा लाभार्थियों में पट्टा, बीज मिनी किट, प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। पात्र को संबंधित योजना का लाभ दिलाते हुए अधिकतम सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जायें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के हितों के लिये प्रतिबद्ध है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। अनूपगढ़ में जिला कलक्टर द्वारा स्टेडियम का भी अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान करणपुर में ईओ श्री संदीप बिश्नोई, रायसिंहनगर में एसडीएम श्री पूनम चंद, श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री मनोहर लाल, श्री विक्रम भाटी, श्री शुभकरण बिश्नोई, बीडीओ सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह अनूपगढ़ में एडीएम श्री अशोक सांगवा, घडसाना में एसडीएम श्री दीपक चंदन, पदमपुर में तहसीलदार श्री मुकेश सहित अन्य मौजूद रहे।