डीआर प्रखर बंसल ने रोटरी क्लब क्लासिक के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की
श्रीगंगानगर। रोटरी क्लब मारवाड का शपथ ग्रहण समारोह रोटरी क्लब मारवाड के सत्र 2026-27 के अध्यक्ष डॉ. राकेश बंसल एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय लेमन ट्री होटल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए अमित सिंगला मुख्य अतिथि थे। सर्वप्रथम रोटे. रामावतार महिपाल द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।तपश्चात मुख्य अतिथि रोटे. अमित सिंगला द्वारा रोटरी क्लब मारवाड के अध्यक्ष डॉ. राकेश बंसल एवं रोटरी क्लब क्लासिक के अध्यक्ष पद हेतु डॉ. प्रखर बंसल को शपथ दिलवाई गई। यह एक संयोग ही था कि दो विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष पद हेतु एक ही मंच से पिता एवं पुत्र को शपथ ग्रहण करवाई गई। अध्यक्ष पद की शपथ के उपरांत डॉ. राकेश बंसल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि रोटरी की आशाओं के अनुरूप हमारा क्लब वृक्षारोपण का कार्य करेगा एवं शहर में आर्थिक रूप से कमजोर किसी बस्ती का चयन कर उन्हें शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए क्लब द्वारा सहयोग किया जायेगा। डॉ. बंसल द्वारा घोषणा की गई कि हमारा प्रयास रहेगा कि शहर में एक ट्रोमा सेंटर का निर्माण करवाया जावे, जिसमें आवश्यतानुसार रोटरी का सहयोग रहेगा। पीडीजी डॉ. संदीप चौहान द्वारा शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक गर्ग एवं वरिष्ठ डॉ. राजेन्द्र जैन को रोटरी क्लब मारवाड के सदस्य के रूप में एवं रोहित मित्तल को रोटरी क्लब क्लासिक के सदस्य की शपथ दिलवाई गई। पीडीजी संजय गुप्ता एवं डीजीई शिवशंकर वशिष्ठ ने भी विचार रखे। इस अवसर पर रोटरी के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के अतिरिक्त रोटे. नागर मित्तल, रोटे. अनिल टांटिया, रोटे. दीनदयाल गुप्ता, रोटे. प्रवीण नागपाल, रोटे. अजय गुप्ता, रोटे. डॉ. अमित गोयल, रोटे. डॉ. संदीप सिहाग, रोटे. भानूप्रकाश गर्ग, रोटे. नरेश लीला, रोटे. विकास सिहाग, रोटे. विनोद चमड़िया आदि अतिथियों ने भाग लिया। अंत में सचिव डॉ. अजय मिश्रा द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।