अहमदाबाद में आयोजित 4th गुजरात इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन (Category C – Below 1700 Rating) में चेस इन लेकसिटी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उदयपुर और राजस्थान का गौरव बढ़ाया। मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि देशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित फिडे रेटेड प्रतियोगिता में लेकसिटी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और संघर्षशील खेल का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभाशाली 5 छात्र हार्दिक गुप्ता (रेटिंग 1563) ने 7 अंक अर्जित कर पूरे टूर्नामेंट में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया। प्रियांशु नायक (रेटिंग 1685) ने भी 7 अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अनिरुद्ध साहू (रेटिंग 1452) ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 अंक अर्जित किए उच्च रेटिंग खिलाड़ियों के विरुद्ध उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए। मितांश साहू (रेटिंग 1598) ने भी 7 अंकों के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। हिमांश चौबीसा (रेटिंग 1463) ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए 5.5 अंक अर्जित किए और महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा ने सृजन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे। विद्यालय परिवार ने इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल जेनिल परमार (रेटिंग 1664) ने 7 अंक बनाकर और कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं पाइन वर्ल्ड स्कूल के विराज दरक ने भी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया तथा अपने मुकाबलों में शानदार संघर्ष करते हुए मूल्यवान अनुभव अर्जित किया। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह सिद्ध किया कि चेस इन लेकसिटी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर चेस इन लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता एवं राजेंद्र तेली, अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, निलेश कुमावत, मनीष चंडालिया, दिशा सिसोदिया, हीना साहू, कपिल पंडियार, रिचीन जैन तथा शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू एवं भावेश पण्डियार सहित समस्त लेकसिटी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर उदयपुर और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।
पुरस्कार जीता - अनिरुद्ध साहू 1452 रेटिंग वाले अनिरुद्ध साहू ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 अंक बनाए तथा Best Rating Category (Below 1451-1500) में प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹20,000 का पुरस्कार अपने नाम किया। यह राजस्थान के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही। हार्दिक गुप्ता राजस्थान के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हार्दिक गुप्ता ने 1563 रेटिंग के साथ प्रतियोगिता में 7 अंक अर्जित किए। उन्होंने Best Rating Category (Below 1551-1600) में चौथा स्थान प्राप्त कर ₹6,000 का पुरस्कार जीता। प्रियांशु नायक 1685 फिडे रेटिंग वाले प्रियांशु नायक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 अंक हासिल किए और मुख्य पुरस्कार सूची में 28वां स्थान प्राप्त किया। उन्हें ₹5,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। जेनिल परमार एमडीएस स्कूल के होनहार खिलाड़ी जेनिल परमार ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 अंक अर्जित कर शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई और राजस्थान का गौरव बढ़ाया। मितांश साहू 1598 रेटिंग के खिलाड़ी मितांश साहू ने 7 अंक अर्जित करते हुए Best Rating Category (Below 1551-1600) में 10वां स्थान हासिल किया और ₹5,000 का पुरस्कार जीता। हिमांश चौबीसा हिमांश चौबीसा ने प्रतियोगिता में 5.5 अंक अर्जित किए। उन्होंने कई मजबूत खिलाड़ियों के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले खेले और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। विराज दरक विराज दरक ने 4 अंक प्राप्त किए। युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने प्रतियोगिता से महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया जो भविष्य में उनके खेल को और मजबूत बनाएगा।
राजस्थान के खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव
टूर्नामेंट में राजस्थान के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं रेटिंग वर्गों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। विशेष रूप से अनिरुद्ध साहू, प्रियांशु नायक, हार्दिक गुप्ता और मितांश साहू ने पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Source :