GMCH STORIES

30 दिवसीय एडवांस STEM (साइंस , टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) कार्यशाला का शुभारंभ

( Read 1016 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page

30 दिवसीय एडवांस STEM (साइंस , टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) कार्यशाला का शुभारंभ

विज्ञान समिति एवं विद्यालय उद्यम  के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए 30 दिवसीय एडवांस STEM (साइंस , टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में उदयपुर शहर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से 30 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। 

मिडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि आज पहले दिन ही विद्यार्थियों ने नए तकनीकी विषयों को उत्साहपूर्वक सीखा और आनंदपूर्ण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण बेसिक से एडवांस स्तर तक दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक तकनीकी शिक्षा के माध्यम से बच्चों को भविष्य के STEM करियर के लिए तैयार करना है।

कैलाश चंद्र रावल ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों की समझ विकसित करने, नवाचार के विचारों को प्रोत्साहित करने और STEM क्षेत्र में करियर संबंधी निर्णय स्वयं लेने के लिए सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like