GMCH STORIES

अंजुमन तालीमुल इस्लाम की जनरल हाउस मीटिंग में सामाजिक सुधार के अहम फैसले

( Read 493 Times)

15 Feb 26
Share |
Print This Page

अंजुमन तालीमुल इस्लाम की जनरल हाउस मीटिंग में सामाजिक सुधार के अहम फैसले

अंजुमन तालीमुल इस्लाम की दूसरी जनरल हाउस मीटिंग कुरान पाक की तिलावत से प्रारंभ हुई। बैठक में समाज की बेहतरी, आर्थिक सुधार और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक में मौत के खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा, फिजूल खर्ची रुकेगी और शोक का माहौल सादगी व दुआओं के साथ कायम रहेगा।
साथ ही नशा करने और बेचने वालों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे, परिवारों में शांति बनी रहे और समाज नशामुक्त वातावरण की ओर आगे बढ़े। इस अवसर पर नशामुक्ति अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
सदर मुख्तार कुरेशी ने आपसी एकता और भाईचारे को समाज की ताकत बताते हुए सभी से इन फैसलों को ईमानदारी से लागू करने का आह्वान किया।
सेक्रेटरी मुस्तफा शेख ने समाज के स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बच्चों की तालीम पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
बैठक में नायब सदर फ़ारूक़ कुरेशी, जॉइंट सेक्रेटरी इज़हार हुसैन, कैबिना मेंबर आदिल शेख, मोहम्मद शहज़ाद, फखरुद्दीन शेख, मोहम्मद तौकीर, फ़िरोज़ बशीर खान, तनवीर चिश्ती, अनीस अब्बासी, मोहम्मद अनीस रज़ा, इरशाद अहमद खान तथा खजांची हिदायतुल्लाह सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों के जनरल हाउस सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में समाज के बुजुर्गों एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्णयों के लागू होने से समाज में सादगी, एकता और सकारात्मक बदलाव को मजबूती मिलेगी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like