GMCH STORIES

अंजुमन जनरल हाउस मीटिंग सफल आयोजन

( Read 568 Times)

16 Feb 26
Share |
Print This Page

अंजुमन जनरल हाउस मीटिंग सफल आयोजन

अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर

तारीख 15 फरवरी 2026 को अंजुमन तालीमुल इस्लाम काबिना की जानिब से दूसरी "अंजुमन जनरल हाउस मीटिंग" कामयाबी के साथ मुनक़्क़िद की गई। श्रमजीवी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गई इस अहम मीटिंग में तक़रीबन 200 से ज़्यादा जनरल हाउस मेंबर्स ने शिरकत फरमाई, जो अंजुमन पर क़ौम के एतमाद और इत्तेहाद की बेहतरीन मिसाल है।
मीटिंग के दौरान तमाम हज़रात का इस्तक़बाल किया गया और मोहब्बतों के साथ आपसी इत्तेहाद-इत्तेफाक़ का पैग़ाम दिया गया। तक़रीबन 4 घंटे से ज्यादा चली इस मजलिसे आम्मा में क़ौम की बेहतरी, तरक़्क़ी और इस्लाही मक़ासिद को तवज्जो देते हुए इत्तेफ़ाक़ राय से कई अहम फ़ैसले किए गए, जिनमें खास "मर्दम शुमारी, अंजुमन बैतुलमाल और नशा मुक्ति अभियान" पर मशवरे किये जिनके पोस्टर विमोचन के साथ तफ्सील से जानकारी दी गई, साथ ही मुस्तक़बिल के लिए मिल-जुलकर दीगर इस्लाही व फलाही काम करने की मुख्तलिफ रणनीति और कमेटी भी तय की गई।
अंजुमन तालीमुल इस्लाम उन तमाम जनरल हाउस मेंबर्स का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करती है, जिन्होंने अपने क़ीमती मशवरे और मौजूदगी से इस मीटिंग को कामयाब बनाया। आगे भी अंजुमन काबिना को आप सभी के तआवुन, रहनुमाई और हिमायत की सख़्त ज़रूरत रहेगी।
अंजुमन काबिना को पूरी उम्मीद है कि आप तमाम हज़रात आगे भी इसी जज़्बे, इत्तेहाद और ईख़लास के साथ अंजुमन का साथ देते रहेंगे, ताकि मिलकर क़ौम और समाज की बेहतरी के लिए मज़ीद बेहतर काम किये जा सकें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like