GMCH STORIES

बड़गांव में सामूहिक ढूंढोत्सव धूमधाम से मनाया

( Read 830 Times)

05 Mar 26
Share |
Print This Page

बड़गांव में सामूहिक ढूंढोत्सव धूमधाम से मनाया

उदयपुर। औदिच्य समाज बड़गांव की ओर से 14वां सामूहिक ढूंढोत्सव समाज के नोहरे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के 9 नौनिहाल तथ्या, मिशिका, मान्या, जैनिशा, नवश्री, विधिरा, व्रिशिव, विवान व तनिष्क का ढूंढोत्सव हुआ। इससे पूर्व सुबह के समय होली मिलन कार्यक्रम व शाम को गांव के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में प्राचीन परंपरा के अनुसार ढूंढ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पुरूषों द्वारा गैर नृत्य और महिलाओं द्वारा घूमर नृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया। कार्यक्रम में महिलाओं-बच्चों के साथ हर वर्ग ने पूरा उत्साह दिखाया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like