GMCH STORIES

जनजाति छात्रावास व आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

( Read 573 Times)

13 Mar 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 22026-27 के लिए विभागीय छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट  पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार जनजाति छात्रावास व आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन  के लिए पोर्टल 21 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2026 को किया जाएगा तथा परीक्षा के प्राप्तांक 26 मार्च तक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।  इसी प्रकार खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन ट्रायल 24 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित होगा और ट्रायल में प्राप्त अंकों को भी 26 मार्च तक पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद 30 मार्च 2026 को ऑनलाइन वरीयता सूची जारी कर छात्रों को छात्रावास अथवा आवासीय विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
प्रथम सूची के चयनित विद्यार्थियों को 1 से 4 अप्रैल 2026 तक संबंधित छात्रावास या आवासीय विद्यालय में रिपोर्टिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। रिक्त पदों की स्थिति में 7 अप्रैल 2026 को द्वितीय सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद 7 से 9 अप्रैल 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं अधिकतम पांच विद्यालय या छात्रावास के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like