GMCH STORIES

यूसीसीआई द्वारा कुन्दन स्विचगीयर्स का औद्योगिक भ्रमण

( Read 1033 Times)

14 Mar 26
Share |
Print This Page

यूसीसीआई द्वारा कुन्दन स्विचगीयर्स का औद्योगिक भ्रमण

उदयपुर। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के सदस्यों के लिए कुंदन स्विचगियर्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें यूसीसीआई के लगभग 50 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक श्री हेमंत जैन ने सभी प्रतिभागी सदस्यों का स्वागत करते हुए कंपनी की स्थापना, शुरुआती संघर्षपूर्ण दौर तथा विभिन्न चुनौतियों को पार करते हुए कंपनी द्वारा प्राप्त की गई उल्लेखनीय प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी विभिन्न प्रकार की एलईडी लाइट्स का बड़े पैमाने पर निर्माण करती है और इसका अधिकतम उत्पादन देश के घरेलू बाजार की जरुरतों की आपूर्ति हेतु किया जाता है।
इसके पश्चात प्रतिभागी सदस्यों ने फैक्ट्री का भ्रमण कर एलईडी लाइट्स के निर्माण में अपनाई जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। सदस्यों ने कंपनी के प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, रिसर्च एवं डेवलपमेंट विभाग, क्वालिटी कंट्रोल प्रक्रियाएं, पैकेजिंग एवं डिस्पैच प्रक्रियाएं आदि का अवलोकन किया और निर्माण प्रक्रिया की बारीकियों को समझा।
श्री हेमंत जैन ने कंपनी की ग्राहक सेवा, आफ्टर सेल्स सर्विस, मार्केटिंग रणनीति आदि के बारे में भी जानकारी साझा की। साथ ही प्रतिभागी सदस्यों को कंपनी में अपनाई जा रही मानव संसाधन प्रबंधन एवं कार्यालय प्रबंधन से जुड़ी श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के बारे में भी अवगत कराया गया।
श्री हेमन्त जैन ने जानकारी दी कि कम्पनी जीरो वेस्ट, जीरो डिफेक्ट की पाॅलिसी पर काम करती है। वर्तमान में निदेशकों की चैथी पीढी कम्पनी के संचालन में अपना योगदान दे रही है।
यूसीसीआई के अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया, मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा एवं अन्य सदस्य प्रतिभागियों ने कंपनी द्वारा अपनाई जा रही उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों की सराहना की और इसे उद्योग जगत के लिए प्रेरणादायक बताया।
औद्योगिक भ्रमण के अंत में यूसीसीआई की मेम्बरशिप एंगेजमेन्ट सब-कमेटी की चेयरपर्सन श्रीमति हसीना चक्कीवाला ने श्री हेमन्त जैन एवं कम्पनी के अन्य निदेशक श्री विजय जैन, श्री सुयश जैन, श्री गितिक जैन, श्री अमय जैन तथा स्टाफ के सदस्यों को उनके अमूल्य समय, सहयोग एवं ज्ञान साझा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस औद्योगिक भ्रमण को यूसीसीआई सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण और शिक्षाप्रद अनुभव बताया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like