उदयपुर। झीलों की नगरी के व्यापारिक परिदृश्य में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल' (बीसीआई) ने साल 2026 की शुरुआत ऐतिहासिक धमाके के साथ की है। बीसीआई के माध्यम से शहर के उद्यमियों ने महज जनवरी और फरवरी माह के भीतर 1 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक का सफल बिजनेस एक्सचेंज (व्यापारिक आदान-प्रदान) कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
सवा करोड़ के करीब पहुँचते इस व्यापारिक आंकड़े ने यह साबित कर दिया है कि बीसीआई का प्लेटफॉर्म न केवल नेटवर्किंग का जरिया है, बल्कि उदयपुर की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला एक सशक्त इंजन बन चुका है। इस स्वर्णिम सफलता के उत्साह के बीच, आज 18 मार्च को सुभाषनगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट में शाम 6:00 बजे बीसीआई के तीन प्रमुख चैप्टर्स अल्फा, उत्सव और युवा की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है, जहाँ व्यापारिक विस्तार की नई इबारत लिखी जाएगी।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने हर्ष जताते हुए कहा कि जनवरी और फरवरी के ये आंकड़े हमारे सदस्यों के आपसी तालमेल और 'गिवर्स गेन' की भावना का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि मात्र दो महीनों में 1.25 करोड़ का टर्नओवर पार करना इस बात का प्रमाण है कि बीसीआई का प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे के व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मात्र ₹699 के प्रवेश शुल्क पर बिजनेस लीडर्स के साथ नेटवर्किंग का मौका
उन्होंने कहा कि आज का आयोजन इसी सफलता के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए है, जहाँ नए उद्यमियों के लिए भी सुनहरे अवसर उपलब्ध हैं। मात्र ₹699 के प्रवेश शुल्क पर शहर के दिग्गज बिजनेस लीडर्स के साथ नेटवर्किंग और बिजनेस डिनर का हिस्सा बनकर नए लोग भी इस बढ़ते कारवां से जुड़ सकते हैं।
बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह करीर ने कहा कि सवा करोड़ का यह आंकड़ा तो महज एक शुरुआत है, हमारा लक्ष्य उदयपुर के हर छोटे-बड़े उद्यमी को इस मुख्यधारा से जोड़कर उनके टर्नओवर को कई गुना बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में प्रख्यात शिक्षाविद् और सफल उद्यमी अरुण मांडोत होंगे, जो युवा प्रोफेशनल्स और अनुभवी बिजनेसमैन को सफलता के वे गुप्त सूत्र सिखाएंगे जिनसे व्यापार को आधुनिक चुनौतियों के बीच भी ऊंचाई पर ले जाया जा सके।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि बीसीआई के माध्यम से होने वाला यह करोड़ों का बिजनेस एक्सचेंज शहर के लोकल वेंडर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए संजीवनी साबित हो रहा है, जिससे बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ा है।
बीसीआई युवा के अध्यक्ष दिग्विजय राजक ने कहा कि आज का यह मंच 'युवा जोश' और 'अनुभवी सोच' का अद्भुत संगम होगा, जो संसाधनों के बेहतर उपयोग और मार्केट रीच बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।