GMCH STORIES

वीर प्रसूताओं के चरणों में नतमस्तक हुई सरकार

( Read 725 Times)

31 Mar 26
Share |
Print This Page
वीर प्रसूताओं के चरणों में नतमस्तक हुई सरकार

उदयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने उदयपुर प्रवास के दौरान मंगलवार को वीर प्रसूताओं का वंदन किया। बेदला में आयोजित कार्यक्रम में उस वक्त हर आंख नम हो गई और परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की जननियों का सम्मान किया।
शिक्षा मंत्री ने बेदला निवासी शौर्य चक्र विजेता शहीद मेजर मुस्तफा और शहीद प्रकाश खटीक की माताओं का भावपूर्ण सम्मान किया। इस दौरान एक अत्यंत भावुक क्षण तब आया जब मंत्री ने दोनों शहीदों की माताओं के चरण स्पर्श किए और उनके त्याग को नमन करते हुए आशीर्वाद लिया।शिक्षा मंत्री ने कहा कि वीर सपूतों की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि एक सैनिक को जन्म देने वाली माँ का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है। इन माताओं का त्याग और धैर्य पूरे समाज के लिए प्रेरणापुंजहै।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like