GMCH STORIES

बच्चों को शैक्षणिक बेग एवं पाठ्य सामग्री किट वितरित

( Read 885 Times)

01 Apr 26
Share |
Print This Page

बच्चों को शैक्षणिक बेग एवं पाठ्य सामग्री किट वितरित

उदयपुर। सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान मे श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशन मेएडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता मे समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान संस्था द्वारा शैक्षणिक बेग एवं पाठ्य सामग्री किट महिला जेल मे आवासित बच्चों को वितरित की गई।
संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कार्यक्रम में एडीजे कुलदीप शर्मा के मुख्य  आतिथत्य में महिला बंदिग्रह में निवासरत बच्चों को शैक्षणिक किट एवं बेग वितरित किए गए। अरोड़ा ने बताया शिक्षा सभी का अधिकार  शिक्षा बिना कोई विकास नहीं हो सकता। एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि ज्ञान एक ऐसा धन है जिसे चुराया नहीं जा सकता इसे अर्जित किया जाता है। कार्यक्रम में उदयपुर एडीजे कुलदीप शर्मा उदयपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक राजपाल सिंह महिला सुधार गृह की  प्रभारी हिना खान महिला जेल प्रभारी उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like