GMCH STORIES

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर निगम आयुक्त से वार्ता

( Read 897 Times)

02 Apr 26
Share |
Print This Page

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर निगम आयुक्त से वार्ता

नगर निगम उदयपुर में सफाई कर्मचारियों की बढ़ाई गई बीटों तथा 35 सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर चल रहे विवाद के समाधान हेतु शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,  पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी निवर्तमान पार्षद माधुरी राठौड़ 
 एवं पूर्व गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने नगर निगम आयुक्त से निगम कार्यालय में मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों की बढ़ाई गई बीटों एवं स्थानांतरण से उत्पन्न समस्याओं को आयुक्त के समक्ष रखा। इस पर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक एवं संतोषजनक आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उचित निर्णय लेगा, जिससे सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like