उदयपुर – फतहसागर रानी रोड देवेंद्रगढ़ पैलेस स्थित हरचंद्रेश्वर हनुमान मंदिर में रिकॉर्ड होल्डर डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा हनुमान जी पर निर्मित विभिन्न लघु कृतिकाओं का विमोचन सीनियर एडवोकेट कंचन सिंह जी , देवेंद्र सिंह हिरण , समाजसेवी कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा ने किया , इस अवसर पर हिरण परिवार की ओर से मंदिर परिसर को भव्य रोशनी साज सज्जा से सजावट की गई हनुमान चालीसा सुंदरकांड पाठ पूजा हवन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
यह जानकारी श्रीमेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान अध्यक्ष कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा ने दी।