स्वस्थान श्री रामानंद संप्रदाय सिद्धपीठ, श्री नृसिंह द्वारा मीठाराम जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , महंत हर्षिता दास जी महाराज के सानिध्य में अलसुबह संकट मोचन हनुमान जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात सिंदूर और चांदी के वर्क से दिव्य विशेष आंगी (श्रृंगार) सजाई गई।
भोग एवं महाप्रसाद: प्रभु को चूरमा, लड्डू और ऋतु फलों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती: महंत नौनिधि दास जी महाराज के नेतृत्व में शंख और नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य आरती हुई। "जय श्री राम" के जयकारों से संपूर्ण परिसर गुंजायमान रहा।
महंत जी ने भक्तों को हनुमान जी के आदर्शों और भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।