GMCH STORIES

कांग्रेस अलग धर्म कोड की मांग कर कैथोलिक चर्च ऑफ़ रांची का एजेंडा आगे बढ़ा रही है : सांसद रावत

( Read 450 Times)

02 Apr 26
Share |
Print This Page

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा जनगणना में अलग धर्म कोड की मांग का कड़ा विरोध किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को उठाकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है तथा कैथोलिक चर्च ऑफ़ रांची के एजेंडे को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
सांसद रावत ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक समरसता को कमजोर करने वाले ऐसे किसी भी प्रयास को भारतीय जनता पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति करती आई है और अब जनगणना में अलग धर्म कॉलम की मांग उसी राजनीति का हिस्सा है।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है, इसे राजनीतिक और धार्मिक एजेंडा का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी का मानना है कि ऐसे मुद्दे समाज में अनावश्यक विभाजन और भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज को बांटने वाली किसी भी राजनीति का मजबूती से विरोध करती रहेगी।

ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कांग्रेस द्वारा जनगणना में अलग धर्म कॉलम की मांग पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह कदम समाज में विभाजन पैदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार के मुद्दे उठाकर देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। मीणा ने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को किसी विशेष एजेंडे के तहत प्रभावित करना उचित नहीं है। 
प्रदेश कार्य समिति सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि कांग्रेस की अलग धर्म कोड की मांग पूरी तरह से राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मांगें समाज में भ्रम और विभाजन की स्थिति पैदा करती हैं। प्रमोद समर ने कहा कि भाजपा इस तरह की विभाजनकारी राजनीति का पुरजोर विरोध करती है और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
 भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित, मूल अस्मिता और सामाजिक समरसता के पक्ष में खड़ी है आप सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है।भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने यह जानकारी दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like