GMCH STORIES

फेयरमोंट और लेक पैलेस सेमी फाइनल में

( Read 443 Times)

03 Apr 26
Share |
Print This Page
फेयरमोंट और लेक पैलेस सेमी फाइनल में

उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में होटल फेयरमोंट ने होटल लेकेण्ड को 62 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल फेयरमोंट की टीम 19.5 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। होटल फेयरमोंट की ओर से मोहनलाल मीणा ने 35 रन तथा गौरव भंडारी ने 29 रनों का योगदान दिया। होटल लेकेण्ड की ओर से विजय भंडारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट तथा मोहम्मद इदरीश ने 3 एवं मोहन कल्याण ने 2  विकेट प्राप्त किया। जवाब में होटल लेकेण्ड की टीम 11.5 ओवर में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जे पी ने 22 रनों का योगदान दिया। होटल फेयरमोंट की ओर से उमर ने चार विकेट तथा मोहनलाल मीणा और पुखराज ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर होटल फेयरमोंट के उमर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आयोजन सचिव यदुराजसिंह कृष्णावत ने बताया कि दूसरा क्वार्टर फाइनल बहुत ही रोमांचक रहा जिसमें ताज लेक पैलेस ने औरीका होटल एंड रिजॉर्ट को सुपर ओवर में हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ताज लेक पैलेस ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। ताज लेक पैलेस की ओर से कृष ने 46 रन तथा विनय राणा ने 39 रन बनाए। ओरिका होटल एंड रिजॉर्ट की ओर से करण सिंह राजपूत ने चार विकेट तथा नरेश सिंघल ने दो विकेट हासिल किये। जवाब में औरीका होटल एंड रिजॉर्ट की टीम भी 165 रन बना पायी। औरीका होटल एंड रिजॉर्ट की ओर से प्रतीक ने अर्धशतक के साथ 55 रन एवं राहुल जोशी ने 37 रनों का योगदान दिया। ताज लेक पैलेस की ओर से सुरेंद्र सिंह ने तीन विकेट तथा अनिल पालीवाल ने दो विकेट प्राप्त किया। इसके पश्चात सुपर ओवर खेला गया सुपर ओवर में ओरिका होटल एंड रिजॉर्ट ने एक ओवर में 13 रन बनाए और जवाब में ताज लेक पैलेस ने अंतिम गेंद पर दो रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया।शानदार बल्लेबाजी के लिए ताज लेक पैलेस के कृष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like