GMCH STORIES

मेधावी जैन विद्यार्थियों का सम्मान करेगा 'जैन सोशल ग्रुप विजय', आवेदन आमंत्रित

( Read 478 Times)

04 Apr 26
Share |
Print This Page

​उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप जेएसजी विजय, उदयपुर द्वारा समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह 'जैन जी 2026'  का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य समारोह आगामी 19 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित होगा।
​संस्थापक अध्यक्ष अनिल नाहर और अध्यक्ष पिंकी मांडावत ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सकल जैन समाज के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। समूह का लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाना है।
​सचिव सुनील बाफ़ना ने जानकारी दी कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी प्रविष्टियां निर्धारित गूगल लिंक पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 तय की गई है।
​समारोह को सफल बनाने के लिए विजय सिसोदिया, गगन तलेसरा, सी पी झगड़ावत और मधु खमेसरा को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष दिलखुश कोठारी ने बताया कि समारोह के विस्तृत विवरण की सूचना जल्द ही समाज जनों को प्रेषित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संस्थान के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like