GMCH STORIES

माय भारत बजट क़्वेस्ट के तहत लाइव संवाद कार्यक्रम आयोजित

( Read 390 Times)

13 Apr 26
Share |
Print This Page

माय भारत बजट क़्वेस्ट के तहत लाइव संवाद कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय तथा प्रदेश सरकार के युवा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में माय भारत बजट क़्वेस्ट 2026 लाइव संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वी.सी. कक्ष में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की उपस्थिति आयोजित हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राज्य के युवा एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लाइव संवाद के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी, युवा, कृषि मित्र, उद्योग विभाग से संबंधित प्रतिनिधि, स्टार्टअप उद्यमी तथा एनएसएस, एनसीसी एवं माई भारत के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

लाइव संवाद के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इन योजनाओं से युवाओं को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका, बजट में युवाओं के सुझावों का महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को अपने दैनिक जीवन में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरमाराम, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जिला परिषद के अधिकारी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like