उदयपुर। उदयपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में “उदयपुर जिला अंडर-7 चयन शतरंज प्रतियोगिता 2026 (ओपन)” का सफल आयोजन मिकाडो किड्स एवं मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल, शोभागपुरा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के नन्हे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बालक वर्ग में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें रमनीक सिंह सलूजा ने 4 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विराज दरक एवं नील रांका ने 3-3 अंक बनाकर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभागियों में रिदित हिंगर, गौरेक लोढ़ा, देव मट्टा, मनीत कौशिक, जश गाखरेजा, दैविक राठी एवं ज्ञान जैन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में विहाना गोखरू ने 3 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। किमायरा छाबड़ा 2 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि दविशा राणावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अधिरा चौधरी, आयरा चोकसी एवं सान्वी सुहलका ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक रिचिन जैन व विकास चंदेल थे, तथा मुख्य अतिथि आर्यमित्र चेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सेन थे।
ज़िला शतरंज संघ के सचिव इंद्र कुमार प्रजापत ने बताया प्रतियोगिता के आधार पर बालक वर्ग से रमनीक सिंह सलूजा एवं विराज दरक, तथा बालिका वर्ग से विहाना गोखरू एवं किमायरा छाबड़ा का चयन राज्य स्तरीय अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता हेतु किया गया।
ज़िला शतरंज संघ के सचिव इंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में बौद्धिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देती हैं। आयोजन में अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का उत्साह सराहनीय रहा।