GMCH STORIES

लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित

( Read 353 Times)

13 Apr 26
Share |
Print This Page

लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ एवं युवा कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर माहौल को भावपूर्ण और साहित्यिक बना दिया।

संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी के दौरान मार्च माह की काव्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शेख मुहम्मद हनीफ रजवी, द्वितीय स्थान प्रकाश तातेड और तृतीय स्थान आशा पाण्डेय ओझा ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. कुलशेखर व्यास एवं विजय कुमार मारू का पगड़ी, उपरना और शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि गोष्ठी में नरेश शर्मा, अरुण चौबीसा, नूतन बेदी, शाहिद हुसैन शैदा, पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’, प्रो. विमल शर्मा, गुलजार चित्तौड़गढ़ी, अकबर खान शाद उदयपुरी, एडवोकेट रियाज खान, शकील अलाउद्दीन, श्रेणीदान चारण, डॉ. इशाक फुर्कत, बंशीलाल लोहार, अखिलेश जोशी, चंद्रेश खत्री, मनोहर लाल मुखिया, ममता महात्मा, मीनाक्षी पंवार, डॉ. कुलशेखर व्यास, नरोत्तम गौड़, विजय कुमार मारू, सोम शेखर व्यास, मुकेश परवाना अजमेरी, विजय कुमार नाकाम, साबिरा रानी, पुष्कर गुप्तेश्वर, बालकृष्ण त्रिपाठी, हरीश कुमार अमित, वंदना सिसोदिया, मनोहर डेम्बला, डॉ. रेनू सिरोया, उमर फारूख ओमान, आसमा बेगम, हुसैनी बोहरा, डॉ. अमृता बोकडिया, आशा पाण्डेय ओझा, सरीता कुंवर राव सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गोष्ठी के अंत में सभी साहित्यकारों ने साहित्यिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like