GMCH STORIES

अटल जी को सात्विक आहार देने वाली टीम अब उदयपुर में

( Read 624 Times)

16 Apr 26
Share |
Print This Page
अटल जी को सात्विक आहार देने वाली टीम अब उदयपुर में

उदयपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सात्विक आहार के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने वाली टीम अब झीलों की नगरी उदयपुर में अपना विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।  

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. निहाल जैन ने बताया कि सूरत के प्रख्यात सात्विक आहार विशेषज्ञ कालू भाई सावालिया के नेतृत्व में आज 17 अप्रैल  एक भव्य और निःशुल्क “सात्विक फूड वर्कशॉप” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला शोभागपुरा स्थित समाग्रम इको पिरामिड में आयोजित होगी, जहां शहरवासियों को प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जाएगा।

इस कार्यशाला की खास बात यह है कि इसमें प्रतिभागियों को “फ्लेमलेस” यानी बिना आग के सात्विक व्यंजन बनाना सिखाया जाएगा। साथ ही, प्राकृतिक आहार के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को बनाए रखने के महत्वपूर्ण सूत्र भी साझा किए जाएंगे। कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे दो सत्रों में आयोजित किया गया है—पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा।

डॉ. निहाल जैन ने बताया कि कालू भाई सावालिया की टीम द्वारा देशभर में हजारों शिविर आयोजित कर सात्विक आहार को जन-जन तक पहुंचाया गया है। इस पहल के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और अनेक लोगों को गंभीर बीमारियों से राहत मिली है। विशेष रूप से मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप, मोटापा, थायरॉइड विकार, कब्ज, गैस, एसिडिटी, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, अस्थमा और अनिद्रा जैसी समस्याओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. निहाल जैन के अनुसार, यह कार्यशाला केवल आहार तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन का संदेश देती है। इसका उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक, शुद्ध और संतुलित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उदयपुर में इस तरह की पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि लोगों को आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने का एक सरल और प्रभावी विकल्प भी प्रदान करेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like