GMCH STORIES

लेकोज़गेम्स एशियन से स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया

( Read 521 Times)

16 Apr 26
Share |
Print This Page

लेकोज़गेम्स एशियन से स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया

उदयपुर  | गांधीनगर स्थित अंबेडकर खेल मैदान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अंबेडकर खेल संघ एवं गांधी नगर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोल्ड विजेता लेकोज़गेम्स एशियन से जुड़ी भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कोच नीरज बत्रा एवं टीम की कप्तान सुनीता मीना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण एवं स्वागत से हुई।
कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा दिया गया। अंबेडकर खेल संघ के खेल मंत्री विनोद कुमार राठौड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री गोविंद ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने का संदेश दिया।
समारोह में समाजसेवी प्रमोद सामर प्रदीप कुमावत आलोक संस्थान उदयपुर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ अध्यक्षता कर रहे जगदीश राज श्रीमाली पूर्व मंत्री उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक एवं “राजस्थान गौरव” डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय कवि आजाद शत्रु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन गहलोत गौशाला में छप्पन भोग के स्वप्नदृष्टा गौ भक्त संजय जैन आकाश बागड़ी भवानी शंकर हनुमान सिंह बॉयडा मदन सालवी राहुल राठौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर विष्णु नलवाया चेतन चौहान अंबालाल नलवाया देवीलाल खोखावत विशाल राठौड़ राजेश चौहान संगीता राठौड़ गोविंद ओड़ राकेश चनाल रवीन्द्र राठौड़ एवं महेंद्र परदेसी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन जगदीश सोनवाल द्वारा किया गया। अंत में अंबेडकर खेल संघ के खेल मंत्री विनोद कुमार राठौड़ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like