उदयपुर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक आज प्रातः 9:00 बजे पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर उप महापौर व जिला महामंत्री पारस सिंघवी एवं जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा मंचासीन रहे।
बैठक के प्रारंभ में भारत माता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा वंदेमातरम के गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं उपस्थित सम्मानित फूलसिंह मीणा व अतिथियों को पार्टी उपरणा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
पूर्व उप महापौर व जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विगत अवधि में आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सभी मंडल अध्यक्षों से प्रतिवेदन द्वारा प्राप्त की। विगत माह में 14 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान वर्गों की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं और इन शिविरों को संबोधित करने गए विषय के वक्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना से सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों को अवगत कराया। अपने संबोधन में सिंघवी ने संगठनात्मक अनुशासन समन्वय एवं एकजुटता को संगठन की शक्ति बताते हुए समानांतर कार्यक्रमों एवं अनावश्यक बयानबाजी से बचने का आह्वान किया तथा संगठन की धारा में कार्य करने के लिए कहा।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अभी से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि संगठन की अनुशंसा और समन्वय से ही प्रभावी कार्य संभव है।
जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में बताया कि जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत सभी मंडलों में व्यापक स्तर पर शिविर आयोजित किए गए जिनमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त जिला संगठन द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता संगठन की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल पर भव्य ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया वहीं ज्योतिबा फुले जयंती 11 अप्रैल सुंदर सिंह भंडारी जयंती 12 अप्रैल तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 13-14 अप्रैल के अवसर पर सभी मंडलों द्वारा सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके लिए उन्होंने समस्त मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस बिल के माध्यम से वर्ष 2029 के आम चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा। साथ ही उन्होंने परिसीमन के माध्यम से लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव को भी ऐतिहासिक बताया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 15 से 18 अप्रैल तक उक्त बिल के समर्थन में महिला मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान सेल्फी अभियान संगोष्ठी दुपहिया रैली एवं पैदल मार्च जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ने अपने संबोधन में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी 716 बूथों की समीक्षा शेष बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति एवं संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नव मतदाताओं के नाम जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि संगठनात्मक कार्यों का विकेंद्रीकरण कर प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देना आवश्यक है जिससे कम समय में अधिक प्रभावी कार्य किया जा सके। उन्होंने अनुशासन निष्ठा एवं संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का संदेश दिया।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में विधायक फूलसिंह मीणा वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर पूर्व उप महापौर व जिला महामंत्री पारस सिंघवी जिला महामंत्री देवीलाल सालवी डॉ. पंकज बोराणा जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत दिग्विजय श्रीमाली देवनारायण धाबाई जगदीश शर्मा हंसा माली किरण तातेड शम्भू गमेती जिला प्रकोष्ठ संयोजक मनोहर चौधरी दिलीप सिंह राठौड़ जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा तुषार मेहता हजारी जैन अशोक शर्मा गिरीश शर्मा सपना कुड़िया जिला उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र परिहार मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़ विजय आहुजा महेशपुरी गोस्वामी मुकेश जोशी कन्हैया वैष्णव अमृत मेनारिया सुनील चौधरी रणजीत दिगपाल मोहन पटेल मोहन मीणा कमलेश शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची महामंत्री गोपाल सालवी रोशन वसिटा जिला प्रवक्ता विजय दलाल कार्यालय प्रभारी मांगूसिंह रावत प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मोहित सनाढ्य आपदा राहत प्रबंधक प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री महिला मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक डॉ. सोनिका जैन जिला मीडिया प्रभारी अशोक नागदा कृष्णकांत कुमावत अमित सोलंकी दीपक कुमावत मंडल महामंत्री राजमल चित्तौड़ा गजेंद्र अग्रवाल कुंदन चौहान कन्हैयालाल जैन भगवती तेली राकेश जैन महेंद्रसिंह देवड़ा शंभूसिंह देवड़ा कालूलाल मीणा मनीष चौहान सुनील व्यास रतन गांछा परविंदर सिंह देवड़ा शिवदान सिंह देवड़ा सहित मंडल मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया तथा अंत में जिला महामंत्री डॉ. पंकज बोराणा ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी जिला स्तरीय दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शिविर में सभी अपेक्षित वरिष्ठजन पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है जो पूर्णतः आवासीय होगा। प्रदेशभर में सबसे पहले सुव्यवस्थित मंडल प्रशिक्षण के लिए मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में उनकी टीम का श्रेष्ठ कार्य रहा। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।