GMCH STORIES

बीसीआई दिल्ली की ऑफिशियल बैठक आज, नेटवर्किंग और बिज़नेस ग्रोथ के मिलेंगे अवसर

( Read 1088 Times)

17 Apr 26
Share |
Print This Page

बीसीआई दिल्ली की ऑफिशियल बैठक आज, नेटवर्किंग और बिज़नेस ग्रोथ के मिलेंगे अवसर

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के दिल्ली चैप्टर की दूसरी आधिकारिक बैठक आज 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही है। यह बैठक कनॉट प्लेस स्थित द इम्पीरियल स्पाइस में दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक होगी, जिसमें शहर के व्यवसायी, प्रोफेशनल्स और उद्यमी एक मंच पर एकत्रित होंगे।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस तरह की बैठकों का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को एक सशक्त नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहां वे आपसी सहयोग से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। उन्होंने कहा कि बीसीआई लगातार ऐसे अवसर उपलब्ध करा रहा है, जहां सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का माहौल मिलता है।

दिल्ली चैप्टर के प्रेसिडेंट डॉ. अनुपम गुप्ता के अनुसार, यह बैठक प्रतिभागियों के लिए मीनिंगफुल नेटवर्किंग, कोलैबोरेशन और बिज़नेस ग्रोथ का बेहतरीन अवसर साबित होगी। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे नए आइडियाज और संभावनाओं का विस्तार होगा।

सचिव सीमा वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि इच्छुक लोग इस बैठक में गेस्ट के रूप में भी शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए प्रति व्यक्ति ₹699 का एंट्री शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है, जो बीसीआई से जुड़कर अपने नेटवर्क को मजबूत बनाना चाहते हैं।

कोषाध्यक्ष प्रमोद धनखड़ ने बताया कि बीसीआई की मेंबरशिप फिलहाल ओपन है। ₹12,000 + जीएसटी की मेंबरशिप के तहत सदस्यों को 12 बिजनेस मीटिंग्स और 12 वर्कप्लेस विज़िट्स का लाभ मिलेगा, जिससे सालभर निरंतर सीखने और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे।

बैठक स्थल कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर स्थित है, जिसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक (गेट नंबर 4) है, जिससे प्रतिभागियों के लिए पहुंचना आसान रहेगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like