GMCH STORIES

अमर शहीद प्रकाश का 15वां शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

( Read 889 Times)

19 Apr 26
Share |
Print This Page

अमर शहीद प्रकाश का 15वां शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

उदयपुर। उदयपुर के बेदला रोड स्थित शहीद प्रकाश चौराहा (साईफन चौराहा) पर रविवार सुबह अमर शहीद कमांडो प्रकाश का 15वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। प्रातः 8ः30 बजे से 10ः00 बजे तक आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में करीब 100-125 लोगों ने भाग लेकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में शहीद प्रकाश के माता-पिता, पत्नी, बच्चे, भाई-बहन सहित परिजन उपस्थित रहे। इसके अलावा खटीक समाज के अध्यक्ष भगवान प्रकाश चौहान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, कवि अजातशत्रु, स्थानीय पुलिसकर्मी, श्री राम बजरंग सेवा के कमलेंद्र सिंह पवार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अमर शहीद प्रकाश समारोह समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शहादत के 15 वर्ष बीत जाने के बावजूद शहीद को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रशासन से शहीद का दर्जा प्रदान करने, चौराहे व विद्यालय का नामकरण करने तथा शहीद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग दोहराई।
कार्यक्रम का संचालन पंच महासभा खटीक समाज उदयपुर के अध्यक्ष इंजी. भगवान प्रकाश चौहान ने किया। इस दौरान कर्मेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, जिनेंद्र शास्त्री, प्रताप सिंह राठौड़, पीसी खींची, गणेश सुयल, प्रभु लाल, महिपाल सिंह राठौड़, दीपक गौड़, कंवर निमावत, हिपेश चौहान, सुरेश प्रजापत, सूरज तंवर सहित बेदला गांव व उदयपुर शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2011 को उदयपुर जेल से झालावाड़ पेशी पर गैंगस्टर भानु प्रताप को ले जाते समय शिवराज गैंग द्वारा पुलिस वैन पर हमला कर दिया गया था, जिसमें कमांडो प्रकाश और सोहनलाल शहीद हो गए थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like