GMCH STORIES

वियान्श और पौषिता का दबदबा, राज्य स्तर के लिए किया क्वालीफाई

( Read 1230 Times)

19 Apr 26
Share |
Print This Page
वियान्श और पौषिता का दबदबा, राज्य स्तर के लिए किया क्वालीफाई

उदयपुर। रिब्का चेस क्लब एवं उदयपुर जिला शतरंज संघ (यूडीसीए) के संयुक्त तत्वावधान में “उदयपुर जिला अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप 2026 (ओपन एवं बालिका वर्ग)” का आयोजन रविवार, 19 अप्रैल 2026 को मिकाडो किड्स एवं मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल, शोभागपुरा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन सचिव ऋचिन जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के नन्हे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य निर्णायक विकास चंदेल के निर्देशन में प्रतियोगिता सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई, वहीं यूडीसीए अध्यक्ष सोनल गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ओपन (बालक) वर्ग में वियान्श भटनागर (विट्टी इंटरनेशनल स्कूल) ने सभी मुकाबले जीतकर 5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। गतिक व्यास (द विज़न एकेडमी, उदयपुर) एवं रामनीक सिंह सलूजा (सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल) ने 4-4 अंक बनाकर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विराज दरक (पाइन वर्ल्ड स्कूल) 3.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद श्रेयान गुप्ता एवं अथर्व छाजेड़ (सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल) तथा आयांश दलाल (रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल) ने 3-3 अंक बनाकर क्रमशः पांचवां, छठा एवं सातवां स्थान प्राप्त किया। धनविन शर्मा आठवें स्थान पर रहे, जबकि रुद्र जोशी (365 हेल्थकेयर सर्विसेज) एवं तेजस मिश्रा क्रमशः नौवें एवं दसवें स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में पौषिता पालीवाल (एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल) ने 4 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानन्या चौधरी (सेंट एंथनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल) 3 अंकों के साथ द्वितीय एवं लिथिशा शर्मा 3 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। प्रिशा कटारिया (क्यूरियस किड्स कैंपस) एवं त्रिशा शर्मा (दिल्ली पब्लिक स्कूल) ने भी 3-3 अंक बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देवांशी बाहेती (क्रॉस रोड्स इंटरनेशनल स्कूल), विहाना गोखरू (सेंट एंथनी स्कूल), जयंती कोठारी, दविषा राणावत, वृद्धि वालेचा एवं किमायरा छाबड़ा ने 2-2 अंक प्राप्त किए। वहीं अधिरा चौधरी (क्रॉस रोड इंटरनेशनल स्कूल), अनायरा डागलिया एवं रीत कटारिया ने 1-1 अंक अर्जित किए तथा आयरा चौक्सी (क्रॉस रोड इंटरनेशनल स्कूल) ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर ओपन वर्ग से वियान्श भटनागर एवं गतिक व्यास तथा बालिका वर्ग से पौषिता पालीवाल एवं मानन्या चौधरी का चयन राजस्थान राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like