GMCH STORIES

बड़गांव उपखण्ड के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर अग्रवाल

( Read 630 Times)

01 May 26
Share |
Print This Page
बड़गांव उपखण्ड के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर अग्रवाल

उदयपुर। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को बड़गांव उपखण्ड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत में कलेक्टर अग्रवाल ने उपखण्ड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर की प्रत्येक शाखा का बारीकी से अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पोर्टल के विभिन्न पैरामीटर्स पर बेहतर प्रगति लाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से ई-फाइल प्रणाली को दैनिक कार्यप्रणाली में अधिकाधिक अपनाने पर भी जोर दिया।

सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रगति का लिया फीडबैक
इसके बाद कलेक्टर अग्रवाल लियो का गुढ़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली और शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया।
विद्यार्थियों द्वारा एआई टूल्स एवं नवीनतम तकनीकों के उपयोग से प्राप्त किए जा रहे ज्ञान की उन्होंने सराहना की और शिक्षकों को इस दिशा में और प्रयास बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर अग्रवाल ने टीएडी के अंतर्गत संचालित बालिका छात्रावास, ढीकली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

पंचायत समिति में ली अधिकारियों की बैठक, रात्रि चैपाल में सुनी परिवेदनाएं
तत्पश्चात कलेक्टर अग्रवाल ने पंचायत समिति बड़गांव में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके वे सांय ग्राम पंचायत भुताला पहुँचें जहाँ आयोजित रात्रि चैपाल में उन्होंने जाजम पर बैठकर आमजन की परिवेदनाएं सुनी तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसीईओ जिला परिषद विरमा राम, तहसीलदार हितेश मेहता, बीडीओ शैलेन्द्र खींची सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like