GMCH STORIES

जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने भरे स्व गणना प्रपत्र

( Read 3641 Times)

02 May 26
Share |
Print This Page
जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने भरे स्व गणना प्रपत्र

उदयपुर। भारत की जनगणना - 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रथम चरण को लेकर उदयपुर जिले में अपार उत्साह देखा जा रहा है। 1 मई से प्रारंभ हुई स्वगणना के तहत अब तक जिले में हजारों लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व गणना दर्ज की। इसी बीच जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी स्व गणना करके आमजन को जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।

जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ प्रक्रिया के तहत राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने स्वगणना (सेल्फ एनुमरेशन) प्रपत्र भरकर नागरिकों को संदेश दिया। सांसद श्री गरासिया ने बताया कि जनगणना की यह प्रक्रिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, प्रदेश के समग्र विकास के लिए सटीक नीतियाँ तैयार करने में भी यह आधारभूत जानकारी प्रदान करती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जनगणना दल को पूर्ण सहयोग करें और सही व पूरी जानकारी उपलब्ध कराएँ, ताकि विकास योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँच सके। नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से सेन्सुअस सेल्फ एनुमरेशन पोर्टल पर जाकर अपना प्रपत्र भर सकते हैं। जल्द ही जनगणना दल घर-घर पहुँचकर जानकारी एकत्रित करेंगे। नागरिकों से जिम्मेदारी निभाते हुए इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इसी प्रकार संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने भी पोर्टल पर स्वगणना प्रपत्र भरा। उन्होंने संभाग के सभी नागरिकों से स्वगणना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से हो रही है। इसमें देश के प्रत्येक नागरिक को भी सहभागिता का अवसर प्रदान किया गया है। आमजन घर बैठे एसई डाॅट सेन्सेस डाॅट जीओवी डाॅट इन पोर्टल पर जाकर आसानी से स्वगणना प्रपत्र भर सकते हैं। मकान सूचीकरण के तहत 1 मई से 15 मई तक आमजन के लिए स्वगणना पोर्टल खुला रहेगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like