GMCH STORIES

सिलीगुडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व सांसद डॉ रावत ने झालमुडी खाकर मनाई बंगाल जीत की खुशी

( Read 735 Times)

05 May 26
Share |
Print This Page
सिलीगुडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व सांसद डॉ रावत ने झालमुडी खाकर मनाई बंगाल जीत की खुशी

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बंगाल की अत्यंत लोकप्रिय और पारंपरिक स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का आनंद लेते हुए बंगाल में भाजपा की एतिहासिक जीत की खुशी मनाई। डॉ रावत पिछले कई दिनों से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा नेताओं के साथ सिलीगुडी के प्रवास पर है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अचानक एक दुकान पर जाकर
झालमुड़ी खाया था और उसके बाद झालमुड़ी की पहचान पूरे देश में हो गई। बंगाल में भाजपा की जीत के बाद वहां चुनाव प्रचार में लगे भाजपा नेताओं ने झालमुड़ी खाकर जीत की खुशी मनाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत इस दौरान सिलीगुडी में रहे।
सांसद डॉ रावत ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत कहा कि बंगाल में भय हारा है और भरोसा जीता है। बंगाल की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, अमित शाह की रणनीति और बीजेपी कार्यकर्ताओं के जमीनी प्रयासों का परिणाम है। बंगाल की जनता ने टीएमसी के शासन को पूरी तरह से नकार दिया है और अब राज्य से भय का माहौल खत्म हो गया है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ मतदान किया है। बीजेपी अब पश्चिम बंगाल में विकास के नए दौर (सुनार बांग्ला) की शुरुआत करेगी। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like