GMCH STORIES

शहीद अभिनव नागोरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्ष जीर्णोद्धार कार्यक्रम आयोजित

( Read 521 Times)

06 May 26
Share |
Print This Page

शहीद अभिनव नागोरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्ष जीर्णोद्धार कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। बेटी आंगन की फुलवारी कार्यक्रम के संस्थापक राव सूरज सिंह गढ़ी रावला (बांसवाड़ा) ने अपने परिवार सहित शहीद अभिनव नागोरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुवाणा (उदयपुर) में बालिकाओं के लिए एक कक्ष के जीर्णोद्धार का कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद कक्ष की नींव पूजन विधि संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडावत, कर्नल गुमान सिंह आसोलिया, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दशरथ सिंह दलावत, कार्यक्रम संयोजक राव संजय सिंह सिंदरली तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सोनी सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कर्नल गुमान सिंह और दशरथ सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से विद्यार्थियों


को प्रेरित किया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस दोरान विद्यार्थियों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि बेटी आंगन की फुलवारी कार्यक्रम के अंतर्गत साप्ताहिक जनसेवा गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like