GMCH STORIES

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

( Read 431 Times)

06 May 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। पार्टी के वरिष्ठजन प्रदेश जिला मण्डल एवं मोर्चा पदाधिकारी सहित पार्षदगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने ऊपरना ओढ़ाकर नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और सक्रियता का सशक्त प्रदर्शन देखने को मिला।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक राजेंद्र सिंह राठौड़ चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सामर विधायक फूल सिंह मीणा विधायक ताराचंद जैन जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी  डॉ. पंकज बोराणा देहात महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया आपदा प्रबंधन प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री पूर्व विधायक दलीचंद डांगी भंवर सिंह पंवार लव देव बागड़ी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like