GMCH STORIES

सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम

( Read 693 Times)

07 May 26
Share |
Print This Page
सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास एवं रोटरी क्लब दृष्टि द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कन्यादान प्रोजेक्ट सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण बन गया। क्लब सदस्य अनीता सरावगी के निवास पर आयोजित इस भावनात्मक कार्यक्रम में एक जरूरतमंद कन्या को विवाह हेतु आवश्यक सामग्री भेंट कर उसके नए जीवन की सुखद शुरुआत में सहयोग प्रदान किया गया।
दीवास की अध्यक्ष समीक्षा खण्डेलवाल ने बताया कि क्लब सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य जरूरतमंद कन्याओं के जीवन में खुशियां लाना है। दोनों क्लबों की फाउंडर रेखा भाणावत एवं डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या को चुनरी ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात कन्या के हाथों में मेहंदी लगाई गई तथा उसे सुखद दांपत्य जीवन के लिए प्रेरित करते हुए पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, सम्मान और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान सदस्याओं ने पारंपरिक विवाह गीत गाकर वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम में कन्या को कपड़े, बर्तन, प्रेस, मिक्सर, ज्वेलरी, सूटकेस, 31 साडि़यां, बेडशीट, कम्फर्टर सहित घरेलू उपयोग की अनेक आवश्यक सामग्री एवं नकद राशि भेंट की गई। क्लब की पूर्व अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि सभी सदस्याओं ने श्रद्धा, सेवा और सहयोग भावना के साथ इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सचिव शशि मेहता ने कन्या को मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जयश्री जैन, बेला व्यास, ललिता बापना, बसंत राव, गीतांजलि भारतीये, नीलम खंडेलवाल, प्रीति श्रीमाली सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like