GMCH STORIES

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

( Read 392 Times)

08 May 26
Share |
Print This Page

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

उदयपुर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायत समिति मुख्यालय बड़गांव में दिव्यांगजन अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़गांव भूतपूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा, लखावली प्रशासक मोहन डांगी, बड़गांव उपखण्ड अधिकारी लतीका पालीवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी बजरंग मीणा उपस्थित रहे। सभी दिव्यांगजनों का उपरणा पहना कर स्वागत किया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मीणा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ लेने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। मीणा ने बताया कि शिविर के दौरान लाभार्थियों को कुल 9 ट्राइसाइकिल एवं 5 स्मार्ट केन वितरित किए गए, जिससे दिव्यांगजनो को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी। सहायक लेखाधिकारी भुवनेश उपाध्याय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर को सफल बनाने में विभाग के कार्मिक राहुल मेनारिया, नीलम सुन्याल, लोकेन्द्र कुमार, हितेश कुमार, गीता लौहार आदि का सहयोग रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like