GMCH STORIES

पुलिस रिजर्व लाइन में स्व-गणना प्रशिक्षण

( Read 2908 Times)

08 May 26
Share |
Print This Page
पुलिस रिजर्व लाइन में स्व-गणना प्रशिक्षण

उदयपुर। जनगणना - 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रथम चरण के तहत चल रही स्वगणना प्रक्रिया को लेकर उदयपुर जिले में खासा उत्साह है।
प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अब तक बड़ी संख्या में आॅनलाइन स्वगणना की जा चुकी है। सांख्यिकी विभाग एवं जनगणना कार्यालय की टीम विभिन्न राजकीय संस्थानों में नियमित प्रशिक्षण एवं कैंप आयोजित कर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस रिजर्व लाइन में विशेष स्वगणना प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जनगणना कार्यालय से आए विशेषज्ञों ने जवानों को अधिकृत पोर्टल के माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया समझाई, ताकि वे तकनीकी बारीकियों को समझ सकें और बिना किसी त्रुटि के अपनी जानकारी दर्ज कर सकें। प्रशिक्षण सत्र में पोर्टल के उपयोग, डेटा सुरक्षा और अनिवार्य जानकारियों को भरने के तरीके विस्तार से समझाए गए। पुलिस लाइन इंचार्ज गुलाब सिंह कटारा और रीडर पंकज गोस्वामी की उपस्थिति में हुए कैम्प के दौरान बड़ी संख्या में जवानों ने स्वगणना की। इस दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रकाश चंद्र खटीक और समन्वयक असलम चोपदार ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like