GMCH STORIES

“गुणवत्ता अवधारणाओं पर जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन

( Read 937 Times)

09 May 26
Share |
Print This Page

“गुणवत्ता अवधारणाओं पर जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन

विद्यार्थियों में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता विकसित करने हेतु Quality Circle Forum of India (QCFI) के राजसमंद चैप्टर द्वारा  Vidya Bhawan Polytechnic College में “गुणवत्ता अवधारणाओं पर जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों एवं लगभग 20 प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उपयोग होने वाली आधुनिक गुणवत्ता अवधारणाओं से परिचित कराना था, ताकि वे अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में गुणवत्ता आधारित सोच विकसित कर सकें। कार्यक्रम में 5S, 6 Sigma, Kaizen जैसी महत्वपूर्ण गुणवत्ता तकनीकों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाया गया। साथ ही कॉर्पोरेट जगत के केस स्टडी एवं दैनिक जीवन से जुड़े वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि छोटी-छोटी सकारात्मक सुधार प्रक्रियाएँ किस प्रकार बड़े परिणाम ला सकती हैं।

कार्यक्रम में डॉ सुनील जगसिया, डॉ महिमा बिरला तथा डॉ विक्रम कुमावत ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुणवत्ता के प्रति सजग दृष्टिकोण, टीमवर्क, अनुशासन एवं सतत सुधार की मानसिकता भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ अनिल मेहता द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं उद्घाटन संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की उपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यशाला आयोजित करने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उद्योग जगत की अपेक्षाओं एवं व्यावहारिक कार्य संस्कृति को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा विभिन्न गतिविधियों एवं चर्चाओं के माध्यम से गुणवत्ता प्रबंधन की अवधारणाओं को समझा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like