GMCH STORIES

भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

( Read 638 Times)

16 May 26
Share |
Print This Page

भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

भारत विकास परिषद सुभाष, उदयपुर ने युवा संस्कार शृंखला के अंतर्गत वर्ष 2025-26, में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के छात्रों (भावी शिक्षकों) में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
आज विद्या भवन शिक्षक महाविद्यालय में इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने का समारोह आयोजित किया गया था।
प्रिंसिपल डॉ फरजाना इरफान, डॉ मीनाक्षी शर्मा एवं प्रकल्प प्रभारी डॉ नगेंद्र प्रसाद शर्मा, ई.आर ल जैन,प्रवीण मेहता,शोभा लाल दशोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त श्री प्रकाश चंद्र मेघवाल,द्वितीय प्रियंका कंवर देवड़ा,तृतीय स्थान प्राप्त कमला कुमारी मेघवाल,सचिन डोडियार को ऊपर्ण,प्रशस्ति चिन्ह,सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
डॉ नगेंद्र ने कहा कि परिषद भारत को जानो पुस्तक के माध्यम से युवा पीढ़ी को  प्राचीन भारत के धर्म,संस्कृति,विज्ञान,भूगोल,इतिहास,खगोल शास्त्र से परिचित करने का काम कर रही ताकि छात्रों में अपने देश के प्रति प्रेम,गर्व और समर्पण का भाव जागृत हो।
डॉ मीनाक्षी शर्मा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया है।डॉ फरजाना इरफान और प्रवीणजी मेहता ने छात्रों को अपने आशीर्वचन प्रदान किया। अध्यक्ष आर ल जैन , अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like