GMCH STORIES

जयपुर में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस 2026 समारोह आयोजित

( Read 569 Times)

16 May 26
Share |
Print This Page

जयपुर में  अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस 2026 समारोह आयोजित

उदयपुर  |  उदयपुर। जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस 2026 समारोह में द ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा नर्सिंग शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किए जाने पर मेवाड़ बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप गर्ग का कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. सुनील दाधीच सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने डॉ. संदीप गर्ग का उपरणा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी। डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि यह सम्मान पूरे मेवाड़ नर्सिंग कॉलेज परिवार की मेहनत और सहयोग का परिणाम है। समारोह के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह एवं गौरव का माहौल रहा।

उल्लेखनीय है कि यह सम्मान जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र राठौड़, मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी, TNAI National President एनी कुमारी एवं राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. जोगेंद्र शर्मा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like