GMCH STORIES

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम रथ संध्या चैपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

( Read 599 Times)

16 May 26
Share |
Print This Page
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम रथ संध्या चैपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

उदयपुर। ग्राम रथ अभियान के तहत  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने  शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में  ग्राम रथ संध्या चैपाल में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान देमाणा ग्राम पंचायत में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने मुख्यमंत्री श्री शर्मा के ग्रामीणों  के साथ संवाद का सीधा प्रसारण देखा। जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी मुख्यमंत्री श्री शर्मा के लाइव प्रसारण को ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सुना और सराहा।
देमाणा में  कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने आमजन की समस्याएं भी सुनी तथा समाधान के निर्देश दिए। समाजसेवी शंकरलाल गायरी, मुकेश माली, राजेश जैन,  सरपंच स्वाति देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तितरड़ी पंचायत मुख्यालय पर ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में  ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़ और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like